कक्षा 10 विज्ञान क्रियाकलाप 1.1 समाधान – रासायनिक अभिक्रिया एंव समीकरण

यह क्रियाकलाप RBSE कक्षा 10 विज्ञान के अध्याय 1 रासायनिक अभिक्रिया एंव समीकरण से ली गई है | इसमें हम मैग्नीशियम और ऑक्सीजन के बीच होने वाली रासायनिक अभिक्रिया को समझेंगे|

 

कक्षा 10 विज्ञान क्रियाकलाप 1.1 समाधान – रासायनिक अभिक्रिया एंव समीकरण

 

रासायनिक अभिक्रिया एंव समीकरण क्रियाकलाप 1.1

 

उद्देश्य

 

मैग्नेशियम के जलने और मैग्नेशियम ऑक्साइड के निर्माण को समझना

 

उपयोग में आने वाली सामग्री

 

    1.   मैग्नेशियम रिबन

    2.   सेंड पेपर

    3.   बर्नर

    4.   वाच ग्लास

    5.   चिमटा

 

   विधि

 

   सबसे पहले 2 से.मी. लंबा मैग्नेशियम रिबन लेंगे और उसे सेंड पेपर(रेजमाल) से रगड़ कर साफ करेंगे ताकि उसके ऊपर से ऑक्साइड की परत हट जाए|

     

मैग्नीशियम रिबन के जलने पर तेज सफेद चमक – संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण

 

   अब मैग्नेशियम रिबन को चिमटे की सहायता से पकड़ कर बानर की लौ में कुछ देर तक जलाएंगे|

 

   अवलोकन

जब मैग्नेशियम रिबन को जलाया जाता है तो वह तेज सफ़ेद चमकदार लौ के साथ जलता है और वाच ग्लास में सफ़ेद रंग की
राख प्राप्त होती है|

 

व्याख्या

 

मेगेशियम रिबन के जलने पर एक रासायनिक अभिक्रिया होती है | मेगेशियम वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से क्रिया करता है और मेग्नेशियम ऑक्साइड बनाता है जो कि सफ़ेद रंग का होता है |

 

मैग्नेशियम रिबन के जलने की रासायनिक अभिक्रिया

 

2Mg + O₂ → 2MgO

 

यह एक संयोजन अभिक्रिया हा क्यों कि इसमें दो पदार्थ मिलाकर एक नया पदार्थ बनाते हैं| यह एक ऑक्सीकरण अभिक्रिया भी  है क्यों कि इसमें मैग्नेशियम में ऑक्सीजन का संयोग होता है|

 

निष्कर्ष

 

इस गतिविधि से पता चलता है कि मैग्नेशियम वायु में जलकर मैग्नेशियम ऑक्साइड में परिवर्तित हो  जाता है| मैग्नेशियम ऑक्साइड वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से क्रिया करने पर बनता है|

 

सुरक्षा उपाय

 

      1.      विद्यार्थियों को आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनना चाहिए|

      2.      मेग्नेशिया रिबन को हाथ से नही पकड़ना चाहिए|

      3.      यह प्रयोग शिक्षक की देखरेख में करना चाहिए|

 

गतिविधि का महत्त्व

 

यह क्रियाकलाप एक रासायनिक अभिक्रिया को दर्शाता है जिससे विद्यार्थी पदार्थ में होने वले परिवर्तनों को देखकर उनका विश्लेषण कर सकते हैं|

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

1.
मेग्नेशियम रिबन को जलाने से पहले साफ़ क्यों किया जाता है?

उतरमैग्नेशियम रिबन पर पहले से ऑक्साइड की एक परत होती है इसे साफ़ करने के लिए रेजमाल का उपयोग किया जाता है |

 

2.   इस गतिविधि में बनने वाले उत्पाद का रासायनिक सूत्र लिखिए|

उत्तरMgO

 

3.   मैग्नेशियम रिबन के जलने पर कौनसी रासायनिक अभिक्रिया होती है?

उतरसंयोजन अभिक्रिया

 

4.   गतिविधि में होने वाली रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण लिखो|

उतर  2Mg + O₂ → 2MgO

 

5.   इस गतिविधि में वाच ग्लास में एकत्रित पदार्थ का रंग कैसा होता है ?

उतरसफ़ेद

Leave a Comment